Re-NEET 2026 के अंतिम दिनों के लिए GOAL Institute के संस्थापक बिपिन सिंह ने दिए सफलता के मंत्र

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 जून। Re-NEET 2026 परीक्षा अब बेहद करीब है और ऐसे समय में विद्यार्थियों के बीच तनाव और दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री बिपिन सिंह ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव जारी करते हुए कहा है कि अंतिम दिनों में घबराहट नहीं, बल्कि सही रणनीति और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

पिछले 28 वर्षों के अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा से ठीक पहले छात्र किसी नए विषय या नए स्रोत के पीछे भागने की गलती न करें। उन्होंने सलाह दी कि इस समय केवल NCERT, क्लास नोट्स और पहले से पढ़े हुए विषयों का ही गहन रिवीजन करें। विशेष रूप से Biology और Chemistry में NCERT की हर पंक्ति, तालिका, चित्र और तथ्यों को बार-बार दोहराना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे अपनी गलतियों की एक अलग कॉपी तैयार करें और प्रतिदिन उसका पुनरावलोकन करें, ताकि वही गलती दोबारा न हो। इसके साथ ही रोजाना समयबद्ध तरीके से Full Length Test और प्रश्नपत्र हल करने पर भी जोर दिया गया, जिससे गति, सटीकता और आत्मविश्वास बेहतर हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिपिन सिंह ने कहा कि परीक्षा में समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को पहले आसान और निश्चित प्रश्न हल करने चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि कट-ऑफ, अफवाह और अनावश्यक तुलना छात्रों का आत्मविश्वास कमजोर करती है।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और सकारात्मक सोच परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे रैंक और कट-ऑफ की चिंता करने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “Re-NEET आपके लिए दूसरा अवसर नहीं, बल्कि बेहतर अवसर है। यदि आपने पूरे वर्ष ईमानदारी से तैयारी की है तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। अंतिम दिनों में घबराने वाले नहीं, बल्कि स्वयं पर विश्वास रखने वाले विद्यार्थी इतिहास रचते हैं।”

गौरतलब है कि Re-NEET 2026 को लेकर देशभर के लाखों छात्र तैयारी में जुटे हैं और ऐसे समय में विशेषज्ञों की सलाह विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article