10वीं से बीटेक पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दरभंगा में 15 अप्रैल को लगेगा जॉब कैंप

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 4 अप्रैल। युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से आयोजित इस जॉब कैम्प का पहला आयोजन IMARAT MOJIBIAH TECHNICAL INSTITUTE (इमारत मोजिबिया आईटीआई), महदौली किलाघाट में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस कैम्प में Quess Corp Ltd द्वारा Trainee, Lead Pro-Operator, Quality Checker और Assembler जैसे पदों के लिए 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीई, बीटेक, डिप्लोमा एवं आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 19,719 रुपये (CTC) मासिक वेतन के साथ मेडिकल, कैंटीन और ओवरटाइम जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन के बाद अभ्यर्थियों को गुजरात और बैंगलोर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, दूसरा जॉब कैम्प BSDC (KYP Centre), बहादुरपुर प्रखंड परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा SFO पद के लिए 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पूरे बिहार में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in ) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय कार्यालय में जाकर भी निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पांच रंगीन फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

नियोजनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। अधिक से अधिक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article