भारतीय रेलवे द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 27 जुलाई से, पूर्वी भारत के तीर्थ स्थलों की कराई जाएगी सैर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर रेल मंत्रालय और भारत सरकार की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत योजनाओं के तहत भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड 27 जुलाई 2025 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य देशवासियों को भारत के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत स्थलों से परिचित कराना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस विशेष ट्रेन का संचालन कोलकाता से होगा जो 12 दिनों की यात्रा के दौरान गुवाहाटी, उज्जैन, द्वारका, नासिक, शिर्डी, बड़ौदा, भोपाल, इलाहाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, गया और अन्य धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी यात्रियों को ज्योतिर्लिंग दर्शन, संगम स्नान और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन का अवसर मिलेगा यात्रा में यात्रियों को बोर्डिंग, भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, गाइड, होटल ठहराव आदि की सुविधाएं शामिल होंगी IRCTC की ओर से ट्रेन में विशेष सेफ्टी प्रोटोकॉल, डॉक्टर, सिक्योरिटी और ऑनबोर्ड स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है।यह ट्रेन यात्रा 7 अगस्त 2025 को संपन्न होगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article