युवाओं के लिए सुनहरा मौका:बिहार पुलिस में 1799 सब-इंस्पेक्टर पदों पर बहाली

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में पुलिस सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गृह विभाग ने पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) के 1799 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन के नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं।

आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने की शुरुआत 26 सितंबर 2025 से होगी और अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है, जो सभी वर्गों और सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा।पदों का वर्गवार बंटवाराअनुसूचित जाति (SC) – 210अनुसूचित जनजाति (ST) – 15अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 273पिछड़ा वर्ग (BC) – 222पिछड़ा वर्ग महिला – 42आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 180ट्रांसजेंडर – 7अनारक्षित वर्ग (UR) – 850कुल 614 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।वेतनमान और नियुक्तिचयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे स्केल पर नियुक्ति दी जाएगी। उनकी सैलरी ₹35,400 से ₹1,12,400 तक होगी। यानी युवाओं को न सिर्फ स्थायी नौकरी बल्कि आकर्षक वेतनमान भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया – तीन चरणों में

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

1. प्रारंभिक परीक्षा – 200 अंकों की होगी, न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य।

2. मुख्य लिखित परीक्षा – दो पेपर होंगे; पहला सामान्य हिंदी और दूसरा सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल और मानसिक क्षमता पर आधारित।

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद और गोला फेंक शामिल।महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण अनिवार्य रखा गया है।

ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के समान शारीरिक मानदंड और सुविधाएँ मिलेंगी। अंतिम चरण में मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन होगा।पुलिस सेवा हमेशा से युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर विकल्प रही है। इस भर्ती से न केवल रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था भी और मजबूत होगी। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।इधर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच इस बहाली को लेकर उत्साह है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी तेज करनी चाहिए, क्योंकि प्रारंभिक परीक्षा पार करने के बाद मुख्य और PET की चुनौती उनका इंतजार कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article