गुड न्यूज़!बिहार सरकार दिवाली से पहले देगी एडवांस सैलरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार ने आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेशानुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर 2024 तक एडवांस में दिया जाएगा। इस निर्णय से करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, जिन सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (अराजपत्रित और राजपत्रित) इसी महीने हो रही है, उन्हें भी अक्टूबर महीने के अंतिम कार्य दिवस तक उनका वेतन दिया जाएगा। यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान को दर्शाता है, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार को खुशी से मना सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article