मांझी परिवार की बहू और समधन की तेजस्वी से मुलाकात, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी राज्यसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, लेकिन विधानसभा में उनकी बहू दीपा मांझी और समधन ज्योति मांझी की तेजस्वी यादव से मुलाकात ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान चल रहा था, तभी दीपा और ज्योति मांझी तेजस्वी यादव के कमरे में प्रवेश करती हुईं दिखाई दीं। उनके साथ ही AIMIM प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। यह मुलाकात कुछ ही मिनटों की रही, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होने से पहले ही दीपा और ज्योति मांझी विधानसभा पहुंच गई थीं और इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से शिष्टाचार के दायरे में मुलाकात की। मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नाराज हो सकते हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल औपचारिक बातचीत थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मामले में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि दीपा और ज्योति मांझी गलती से तेजस्वी के कमरे में चली गई थीं और हम पूरी तरह एनडीए के साथ हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और उनके पांचों विधायकों ने एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दिया।

कुछ दिन पहले, राज्यसभा सीट को लेकर मांझी ने कहा था कि उनकी पार्टी नाराज नहीं है। हालांकि विधानसभा चुनाव के समय आश्वासन दिया गया था कि उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट मिलेगी। लोकसभा चुनाव में एक सीट मिली, जिस पर जीत हासिल की और मांझी केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने कहा कि सीट मिले या न मिले, यह अलग बात है, लेकिन जो वादा किया गया था उसे “पत्थर की लकीर” माना जाएगा और इस मुद्दे को वे उठाते रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article