राबड़ी आवास पर सरकार सख्त: लालू परिवार को 15 दिन में 10 सर्कुलर रोड खाली करने का अल्टीमेटम

राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर सरकार सख्त, 20 साल बाद नोटिस पर बढ़ा विवाद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना – बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार को सरकारी आवास खाली करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार, पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।


दोबारा सख्ती दिखाते हुए नया अल्टीमेटम जारी किया है
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले ही 25 नवंबर 2025 को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक राबड़ी देवी और उनके परिवार की ओर से आवास खाली नहीं किया गया। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्ती दिखाते हुए नया अल्टीमेटम जारी किया है। यह आवास, जिसे आमतौर पर “राबड़ी आवास” के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आधिकारिक निवास रहा है।
25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था
बता दें कि करीब 20 साल बाद इस प्रतिष्ठित सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बिहार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को पहला नोटिस जारी करते हुए वैकल्पिक आवास के रूप में हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या 39 आवंटित किए जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे बड़े सियासी बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article