AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाबा परशुराम महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के मोकामा में बुधवार को बाबा परशुराम महोत्सव के राजकीय आयोजन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित इस भव्य महोत्सव को भारतीय संस्कृति में धर्म, न्याय और सदाचार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।राजकीय आयोजन की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा, एमएलसी नीरज कुमार और भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2019 में इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया था, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा परशुराम की भूमि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की प्रतीक है।महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें करीब तीन हजार से अधिक महिलाएं भाग लेकर गंगा पूजन और नगर भ्रमण में शामिल हुईं। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊँट और विभिन्न प्रकार की झांकियाँ निकाली गईं।

विशेष रूप से वाराणसी से आए डमरू वादकों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा में विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए लोक कलाकारों और नर्तकों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आकर्षण बढ़ाया। एक विशेष झांकी में स्कूली बच्चों ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ संदेश देते हुए देश की एकता और अखंडता का आह्वान किया।पटना जिला प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें अमृता दीक्षित, नीतू कुमारी, रंजीत पाठक, रागिनी भारती, सुमित बाबा और सत्येन्द्र कुमार जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपने प्रस्तुतियों से मंच को सजाएंगे। साथ ही हर रात 8 बजे व्यास ऋतुसाक्षी द्विवेदी द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More