उत्तर बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कटे हुए कनेक्शन फिर से जुड़ेंगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तर बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने बकाया राशि के कारण बिजली कटौती की प्रक्रिया में बदलाव करने का फैसला किया है। इस संशोधन के तहत, जिन उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने या बकाया अधिक होने की वजह से बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, उनकी बिजली फिर से बहाल की जाएगी।दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभकंपनी के इस फैसले से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत उत्तर बिहार के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इन जिलों में M/S सिक्योर लिमिटेड स्मार्ट मीटरिंग इंस्टॉलेशन एजेंसी के रूप में कार्यरत है।

हाल ही में 2.17 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने और अधिक बकाया राशि के कारण काट दिए गए थे।अब कंपनी ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन फिर से जोड़ा जाएगा।

बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने की तेज़ी- बिहार में स्मार्ट मीटर की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में विभागीय बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य में अब तक 65 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस मामले में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।कोर्ट से क्लीन चिट, उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान जारीऊर्जा मंत्री ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उठे सवालों पर कोर्ट ने कंपनी को क्लीन चिट दे दी है। इस फैसले के बाद,उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है।स्मार्ट मीटरिंग का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article