बिहार के सरकारी स्कूलों में हरियाली अभियान: शिक्षा विभाग का नया कदम

Patna Desk
1
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत शिक्षा विभाग और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) सिद्धार्थ द्वारा लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में अब सरकारी स्कूलों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। मानसून के आगमन के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

छात्र और शिक्षक मिलकर निभाएंगे ज़िम्मेदारी-

पौधारोपण के बाद इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों पर होगी। शिक्षक विद्यार्थियों को बागवानी के बेसिक कौशल सिखाएंगे, जिससे बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव भी बढ़ेगा।प्रत्येक विद्यालय को मिलेंगे ₹5,000इस अभियान के लिए जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से प्रत्येक विद्यालय को ₹5,000 की राशि प्रदान की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह धनराशि चरणबद्ध तरीके से सभी स्कूलों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि वे बागवानी से जुड़ी तैयारियां कर सकें।उपकरणों की खरीद और पौधों की सुरक्षाप्राप्त राशि का उपयोग कर स्कूल कटीले तार, कुदाल, खुरपी, पाइप जैसे जरूरी बागवानी उपकरण खरीद सकेंगे। इससे पौधों की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित हो सकेगा। योजना के पहले चरण में जिले के 824 स्कूलों को शामिल किया गया है, और उनकी मैपिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

स्थान के अनुसार पौधारोपण- जिन स्कूल परिसरों में अधिक खाली जगह उपलब्ध है, वहां बड़े पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, छोटे परिसर वाले स्कूलों में गमलों में सजावटी और छोटे पौधे लगाए जाएंगे।यह पहल न सिर्फ स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाएगी, बल्कि छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article