हाजीपुर: 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मोहल्ले में छाया मातम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के मतवलवा अखाड़ा स्थित अंसारी मोहल्ला उस वक्त शोक में डूब गया, जब एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर बने कमरे में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद मुन्ना, पिता मोहम्मद समीर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कमरे की खिड़की से युवक को फंदे से झूलता देखा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जदूआ ओपी प्रभारी रामनिवास कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पिता बोले: रात में अकेला आया था हाजीपुर

मृतक के पिता मोहम्मद समीर ने बताया कि उनका पूरा परिवार छपरा में रहता है और मुन्ना गुरुवार की रात अकेले ही हाजीपुर स्थित घर आया था। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में उनके रिश्तेदार भी रहते हैं, और सुबह फोन पर जब जानकारी मिली कि मुन्ना का शव फंदे से लटका मिला है, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस कर रही है मामले की जांच

नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मृतक के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

इस घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोग युवक की असमय मौत से स्तब्ध हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article