सजौर में हर्ष फायरिंग, दो गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में फायरिंग के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया सजौर थाना अध्यक्ष सूरज सिंह को सूचना मिली कि सजौर बाजार में एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति द्वारा खुलेआम फायरिंग की जा रही है सजौर थाना अध्यक्ष सूरत सिंह के द्वारा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो और दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाई गईं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नई स्कॉर्पियो गाड़ी की खुशी में फायरिंग की थी.

पुलिस ने इसे एक गंभीर दंडनीय अपराध मानते हुए त्वरित कार्रवाई की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मौके से एक दोनाली बंदूक, एक रायफल, 38 जिंदा कारतूस, 8 खोखे और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया हैगिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजीव रंजन, साओ-हीरालाल चौरसिया गांव-भंडारवन और किशोर रंजन, साओ-स्वर्गीय महेंद्र रंजन, गांव-राहुलनगर, थाना सजौर के रूप में हुई है इनके खिलाफ सजौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी टीम गठित की गई थी वही प्रेस वार्ता के दौरान सीटीएसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि फायरिंग किसी भी मायने में सही नहीं है अगर फायरिंग करते हैं तो यह कानूनन अपराध है इसी धारा के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया है विधि संवत कार्रवाई की जा रही है वहीं लोगों से भी फायरिंग नहीं करने की बात करते दिखे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article