NEWS PR डेस्क:पटना। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में दीप प्रज्वलन, स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ. विवेक एवं डॉ. स्वाति जी ने फिजियोथेरेपी के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर हेल्थ कैंप्स का महा आयोजन किया गया जिसमे 650+ से अधिक मरीजों की जाँच एवं उचित उपचार निःशुल्क किया गया। संस्थान मे प्रतिदिन सभी मरीज का जाँच एवं उपचार निःशुल्क किया जाता है। जिससे हजारों मरीज लाभान्वित हुए है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, ड्रामा, मॉडल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण एवं विभिन्न जागरूकता आधारित कृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश, एकेडमिक डायरेक्टर नितीश कुमार, डॉ. जेबा नसीरीन, डॉ. आदित्य, डॉ. अमरेश, डॉ. कृति, डॉ. विकास, डॉ. निधि डॉ. अनिंदिता सहित सभी फैकल्टी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।