मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों को अधिकारों की दी गई जानकारी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 01 मई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा एक भव्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद श्रमिकों के अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, श्रम कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधित) तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में श्रमिकों को नए श्रम संहिताओं के साथ-साथ न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948, वेतन भुगतान और बकाया मजदूरी से जुड़े प्रावधानों तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article