बिहार में गर्मी का असर बढ़ा, पछुआ हवाओं के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा और इसमें दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा। आज पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

हवा की गति और प्रभाव:

उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार में सतही हवाओं की गति 8-10 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 15-25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर-पश्चिमी भागों में हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि झोंकों के दौरान यह 15-30 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पाँच दिन का पूर्वानुमान:उत्तर बिहार के जिलों में आकाश आंशिक रूप से बादल रह सकता है।अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।पछुआ हवाएँ 5-7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।होली के दिन मौसम का हाल:बिहार में आज होली का उत्सव मनाया जा रहा है, और इस दौरान मौसम गर्म बना रहेगा। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके साथ ही पूरे राज्य में तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article