बिहार में खुलेगा गूगल का ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर ! मुख्यमंत्री ने गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना, 10 जून। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को बिहार भवन, नई दिल्ली में गूगल इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा ने किया। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और नवाचार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित समाधान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक में बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति 2026 के तहत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य में निवेश तथा तकनीकी संस्थानों के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भी बिहार में डिजिटल विकास और तकनीकी नवाचार की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी कौशल विकास और विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गूगल जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी के सहयोग से बिहार में डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी निवेश को प्रोत्साहित करने और नवाचार आधारित विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य में चल रही डिजिटल परियोजनाओं और आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि बिहार सरकार राज्य को उभरते डिजिटल और तकनीकी हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न नीतिगत पहल कर रही है। गूगल इंडिया के साथ हुई यह बैठक उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article