तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत दो घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा इलाके में तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी रामेश्वर भगत के पुत्र संजीव कुमार (चालक) और ई-रिक्शा में सवार मोहम्मद पुलिस के तौर पर गई है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि वहां से परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है हालांकि, हाईवा का चालक और उपचालक फरार होने में सफल रहे घायल चालक के भाई राजीव कुमार ने बताया कि संजीव सुबह कुरसेला जाने के लिए घर से निकला था धरहरा के पास तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के चेहरे व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है वहीं, सवार की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है लोगों ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है इस संबंध में गोपालपुर थाना अध्यक्ष से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article