पश्चिम चंपारण जिले के बगहा व्यवसाय संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
बगहा। बगहा व्यवसाय संघ के तत्वावधान में नगर में एक आयोजन किया गया, जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान व्यवसायियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायी एवं संघ के सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान व्यवसायियों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि संघ के नेतृत्व में व्यवसायियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा
साथ ही व्यापारियों के हित में बेहतर समन्वय स्थापित कर नगर के बाजार एवं व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बगहा व्यवसाय संघ के अध्यक्ष अमित कुमार कसौधन दोबारा चुने गए। वहीं गोबिंद कनौडिया को उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता को सचिव, अमित वर्मा को उप सचिव, सुरेश कुमार प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा उमेश मोदनवाल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी व्यवसायियों का आभार जताते हुए कहा कि संघ के हित और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी !
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट