पूर्णिया एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, एनडीए नेताओं ने किया अभिनंदन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah बुधवार शाम पूर्णिया पहुंचे, जहां उनका एनडीए नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और बिहार सरकार की मंत्री Lesi Singh समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

पूर्णिया से गृह मंत्री हेलिकॉप्टर के जरिए किशनगंज रवाना हुए, जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai ने उनका स्वागत किया। किशनगंज में जिला परिषद सभागार में गृह मंत्री ने जिला प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, आंतरिक सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीमांचल पर विशेष फोकस

नक्सलवाद और अवैध घुसपैठ की चुनौतियों से जूझ रहे सीमांचल क्षेत्र के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गुरुवार को अमित शाह अररिया का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम को वे पुनः पूर्णिया लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम के दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव Pratyay Amrit और डीजीपी Vinay Kumar भी शामिल होंगे।

वाइब्रेंट विलेज योजना का जायजा

तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे गांवों में चल रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विकास कार्यों और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा करेंगे। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article