गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में दर्जनभर बच्चे घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से गुरुवार सुबह एक गंभीर और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित कोहवा मोड़ के पास निर्मला कैथोलिक स्कूल की एक बस और एक तेज़ रफ्तार ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्र घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेकर रोज़ाना की तरह स्कूल जा रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर संतुलन खोते हुए बस को सामने से टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने टक्कर को टालने की कोशिश की, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे कई बच्चे सीटों से गिरकर घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया, वहीं कुछ बच्चों को उनके परिजन निजी अस्पताल भी लेकर गए। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। टक्कर के कारण एनएच-27 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

पुलिस ने मौके से बस और ट्रक दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही, दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। मामले की तकनीकी जांच के लिए मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) को भी सूचना दी गई है। पुलिस हादसे की पूरी जांच कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और लापरवाही किस पक्ष की थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article