नेपाल की बाढ़ पर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, बोले—‘चीन की वजह से आई नेपाल में बाढ़’!

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क;— गया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और बिहार पर मंडरा रहे संभावित खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीन के कारण आई नेपाल में बाढ़ यदि चीन चाहता तो तिब्बत में बाढ़ के पानी को रोकने की व्यवस्था कर सकता था। ऐसा होने पर नेपाल में बाढ़ की स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती और बिहार को भी संभावित संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

मांझी ने कहा कि नेपाल में बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। हजारों लोगों की जान जाने के साथ बड़ी संख्या में मकान और संपत्तियां नष्ट हुई हैं। नेपाल से छोड़ा गया पानी बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ है।,

हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल बिहार में स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी आशंका जताई जा रही थी।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब चीन तिब्बत को अपना हिस्सा मानता है, तो वहां बाढ़ के पानी को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने बिहार सरकार की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बिहारवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

गया से आशिस कुमार की रिपोर्ट :—

Share This Article