पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां धोबहा के पास पेड़ से टकराई मारुति वैन, यूपी के 22 वर्षीय युवक की मौत
बगहा। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य पथ पर धोबहा के समीप रविवार को सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय सत्यम दुबे की मौत हो गई। बताया जाता है कि सत्यम अपने दोस्तों के साथ वाल्मीकिनगर घूमने जा रहा था। इसी दौरान उसकी मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर वाल्मीकिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को वाल्मीकिनगर एपीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार, सत्यम तीन बहनों के बीच इकलौता भाई और,
परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसके पिता अमरनाथ द्विवेदी की भी पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से परिवार में मातम है। तीन बहनों की शादी और बुजुर्ग मां के भरण-पोषण को लेकर परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-