NEWS PR डेस्क: छठ महापर्व को लेकर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधायक राम सिंह ने किया घाटों का निरीक्षण
बगहा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बगहा शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी, शास्त्री नगर और कालीघाट समेत अन्य घाटों का जायजा लिया गया।
निरीक्ष के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा,
बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों को देखा गया। मंत्री और विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वहीं, दीनदयाल नगर छठ घाट अपनी खास पहचान रखता है।
यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और ,
एकता की मिसाल पेश करते हुए मिल-जुलकर घाट की सजावट और साफ-सफाई में योगदान देते हैं। घाट पर बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी आवेदन दिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से छठ पूजा संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-