सुपौल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : सुपौल: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करणपुर गैस एजेंसी के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटनास्थल के पास पोखर में मछली पकड़ रहे स्थानीय युवक अर्जुन कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शशि भूषण ने बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि दूसरे घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज दिया जा रहा है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दोनों युवकों के पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिसके कारण उनकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और मृतक-घायल की पहचान का इंतजार किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सुपौल से मो. अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article