पटना में बड़ा हादसा टला, चलती बाइक अचानक बनी आग का गोला

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एग्जीबिशन रोड पर एक चलती बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार एग्जीबिशन रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग फैलते ही चालक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के बीच बाइक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना अग्निशमन विभाग, पटना को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद सड़क पर जली बाइक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि एग्जीबिशन रोड पर यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य किया जा सके। फिलहाल हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने की बात सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article