अवैध क्लीनिक ने एक और गर्भवती महिला की ली जान !

Muskan Gupta

बहेड़ी में फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान,

मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा,जांच में क्लीनिक फर्जी पाए जाने पर अधिकारी ने किया सील की प्रक्रिया शुरू, सरकारी अस्पताल के पुर्जे और दवा निजी क्लीनिक में मिलने का दावा,सरकारी अस्पताल कर्मियों के मिलीभगत से अवैध नर्सिंग होम का होता है संचालन का खेल जांच जारी होने का स्थानीय लोगों का आरोप।

दरभंगा से बड़ी खबर है जहां बहेड़ी बाजार स्थित श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान रोसड़ा निवासी अंजली कुमारी (28-29) की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि डॉक्टर इतने अनाड़ी थे

कि प्रसव के दौरान ही बच्चे और माँ की मौत हो गई।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.डी. महतो की जांच में क्लीनिक फर्जी पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। क्लीनिक से सरकारी अस्पताल के कुछ पुर्जे मिलने का भी दावा किया गया है। स्थानीय लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं और सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मियों पर मरीजों को कथित रूप से

निजी क्लीनिक में भेजने का आरोप लगाया है।

महिला की मौत और क्लीनिक के संचालन समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात अधिकारियों ने कही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट ;–

Share This Article