मुंगेर में मां दुर्गा की महिमा, बारिश के बाद भी उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में लगातार खराब मौसम के बावजूद दुर्गा पूजा का उत्सव श्रद्धालुओं के लिए और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया है। बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति के संयोजक अरविंद कुमार साह ने जानकारी दी कि तेज बारिश के कारण बड़ी दुर्गा महारानी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा अब 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से शुरू की जाएगी।इस अवसर पर मां दुर्गा की दिव्य महिमा का अद्वितीय नज़ारा देखने को मिलेगा।

अरविंद कुमार साह का कहना है, “मां की कृपा असीम है। यहाँ दुखी मन से आने वाला भक्त भी प्रसन्न होकर लौटता है। मां सभी की झोली भरती हैं।”विसर्जन यात्रा 32 कहारों के कंधों पर विराजित प्रतिमा के साथ मंदिर से निकलकर अम्बे चौक, कौरड़ा मैदान सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सोजी घाट तक पहुंचेगी। इस भव्य आयोजन में न केवल शहरवासी, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article