AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! हल्दी समारोह में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात ,

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

NEWS PR डेस्क:  भोजपुर के आरा में शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियां चलने लगीं। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, रिश्तेदार और परिवार के लोग जश्न में शामिल थे, तभी आपसी विवाद में एक युवक ने पिस्तौल निकालकर 22 साल के राधेश्याम कुमार को गोली मार दी। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट से लेकर फायरिंग तक की घटना कैद हुई है। मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर वार्ड नंबर 30 का है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी मुन्ना प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम की चचेरी बहन की शादी थी। इसी को लेकर घर में हल्दी समारोह आयोजित किया गया था। परिवार और रिश्तेदार शादी की रस्मों में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और राधेश्याम पर गोली चला दी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल युवक को आरा के एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें युवकों के बीच पहले विवाद और मारपीट होती दिख रही है। इसके बाद एक युवक पिस्तौल निकालकर फायरिंग करता नजर आ रहा है।

घायल के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं, गोलीबारी की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शादी वाले घर में हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट ;-