AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगहा बार एसोसिएशन की बैठक में वित्तीय पारदर्शिता पर जोर, QR कोड लगाने की उठी मांग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:बगहा बार एसोसिएशन में वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और संघ के कार्यों को व्यवस्थित करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधिज्ञ संघ भवन में आयोजित जनरल बॉडी की बैठक में वित्तीय कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी गठन, अधिवक्ताओं की नियमित एवं अनियमित सूची तैयार करने और फॉर्म बिक्री गुमटी पर QR कोड लगाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन महासचिव उपाध्याय सुनील कुमार ने किया।

बैठक में संघ की वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए अधिवक्ताओं की ओर से करीब 15 नाम सुझाए गए। इन नामों में से सदस्यों का चयन कर कमेटी गठित करने पर विचार किया जाएगा। वहीं, संघ भवन के समीप स्थित फॉर्म बिक्री गुमटी पर QR कोड लगाने की मांग भी उठाई गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि डिजिटल भुगतान की व्यवस्था शुरू होने से लेन-देन का रिकॉर्ड पारदर्शी रहेगा और नकद भुगतान पर निर्भरता भी कम होगी।

इसके साथ ही बैठक में नियमित एवं अनियमित अधिवक्ताओं की सूची तैयार करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। विभिन्न विषयों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच विचार-विमर्श के दौरान गहमागहमी भी देखने को मिली। बैठक में संयुक्त सचिव चंद्रभूषण शांडिल्य, राकेश कुमार पांडेय, अखिलेश्वर शुक्ल, कामरान अजीज सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट