बिहार के इस जिले मे मोदी जी की मूर्ति बनाकर लोग करते है पूजा, मानते है भगवान का अवतार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

देश के राजनीति में ‘मोदी मैजिक” प्रभावी होना या नहीं होना भले ही बहस का मुद्दा हो सकता है मगर देश के जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी अब भी सिर चढ़ कर बोलता है और ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बंगाल से साटे कटिहार जिला के सुदूर गांव सिंगारोल आनंदपुर से जो तस्वीर सामने आई हैं उसे देखकर आप भी “क्रेज -ए मोदी” को समझ जाएगे,इस गांव के लोगों ने टीना के सेड से बनाये गये एक मंदिर मे बजरंगबली के साथ मिट्टी से निर्मित नरेंद्र मोदी के प्रतिमा को स्थापित कर उन्हें राम का अवतार मान कर रोजाना पूजा पाठ करते हैं, और जब बात आज उनके जन्मदिन का है तो ग्रामीण नरेंद्र मोदी के प्रतिमा की आरती उतार कर, केक काटकर अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को धूमधाम से मना रहे हैं.

इस गांव के ग्रामीणों को माने तो नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस गांव में बिजली, सड़क जैसे मूल हो सुविधा उन लोगों तक पहुंचा है,इसलिए ग्रामीण उन्हें राम के अवतार मानते हैं, ऐसे मे कुछ लोगों ने अपने बच्चों के नाम प्रधानमंत्री के नाम पर ही रख लिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आम लोगों के बीच क्यों खास है मोदी और कैसे इस गांव के लोग मना रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article