Munger बाइक सवार अपराधियों ने दो को ठोका, डबल मर्डर से दहला इलाका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- दोहरे हत्याकांड से दहला मुंगेर बाइक सवार दो अपराधियों ने कार सवार दो लोगों की मुंगेर अप्रोच पथ के संगीता लाइन होटल के समीप गोली मार दिया दोहरे हत्या कांड की घटना को अंजाम । मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक मोड़ के समीप संगीता लाइन होटल के पास खड़ी कार में सवार दो लोगों की दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार जैसे ही संगीता लाइन होटल के पास रुके और होटल के स्टाफ को 500 का नोट दे दो रजनीगंधा लाने का कहा तभी पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग उन दोनो पर कर दिया ।

 

 

इस गोलीबारी में कार चालक सहित उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । वहीं इस मामले में जांच के लिय घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की दोनो मृतक की पहचान हो चुकी है। दोनों मृतक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी मंजीत मंडल और चंदन कुमार है।

 

 

हालांकि इस बात का भी पता चला की मंजीत मंडल प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करता था और इसका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है । जिसे पुलिस खंगाल रहीं है । वहीं पुलिस के द्वारा सूचना पे एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पे पहुंच रही है। ताकि एविडेंस कलेक्ट हों सके । साथ ही बताया की घटना स्थल से कई खोखा को भी पुलिस ने बरामद किया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article