NEWS PR डेस्क |पटना: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। आज हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग को नमन करते हैं, जिनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी एकता, विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है। देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्रहित में योगदान देगा, तभी एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।
आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील ..
पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि देश की अखंडता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का साझा दायित्व है।