T20 महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आज आमने-सामने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रविवार को टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सना ने कहा, “हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर रखना चाहते हैं और बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे।”भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमें उनकी बल्लेबाजी को रोकने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। यह मैच हमारे लिए बहुत अहम है।

“यह मैच दुबई में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। गौरतलब है कि भारत आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में हारा था।यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें से 92 पुरुषों के और 8 महिलाओं के मैच रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न केवल क्रिकेट के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article