भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पहुंचे जमालपुर रेल कारखान, करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पहुंचे जमालपुर रेल कारखान । जहां उन्होंने ने कहा सर्वे रिपोर्ट सेंटर आफ एक्सीलेंस के आधार पर जमालपुर रेल कारखाना का होगा चौमुखी विकास। 350 करोड रुपए से प्रथम फेज मे कारखाने का होगा विकास । वर्ष 2026 रेल का इरिमी में भी रेलवे के छात्रों के अलावा अब स्थानीय युवा भी ले सकेंगे ट्रेनिंग । साथ ही रेल कारखाना में 78.96 करोड़ की लागत से वैगन पी ओ एच में क्षमता वृद्धि हेतु परियोजना का किया शिलान्यास।

साथ में मौजूद थे केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिंहा एवं मुंगेर के स्थानीय तीनों विधायक ।

17 साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव अपने कार्यकाल में पहली बार एशिया के पहले जमालपुर रेल कारखाना पहुंचे । जमालपुर रेल कारखाना पहुंचने से पहले हुए स्पेशल सैलून से जमालपुर जंक्शन पहुंचे । जहां उपस्थित हजारों लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । जहां अमृत भारत योजना से चल रहे जमालपुर स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । फिर वह रेल कारखाना पहुंचकर जमालपुर के प्रसिद्ध 140 टन के क्रेन को भारतीय रेल को सौप।। इसके अलावे विभिन्न शॉप का निरीक्षण करने के बाद । वे 78.96 करोड़ की लागत से वैगन पी ओ एच क्षमता में वृद्धि हेतु परियोजना हेतु परियोजना का किया शिलान्याश । जहां से वे ईरमी सभागार में पहुंचे जहां वहां अपने अभिभाषण में कहा कि एशिया का पहला रेल कारखाना होने का गौरव जमालपुर रेल कारखाना को प्राप्त है।। अब इस कारखाने का कायाकल्प होगा।। रेल मंत्रालय ने पिछले दिनों एक विशेष टीम भेज सेंटर आफ एक्सीलेंस सर्वे कराया था । सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रथम फेज में 350 करोड रुपए की राशि से कारखाने का चौमुखी विकास होगा । वहीं उन्होंने इरिमी मे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रेल के अधिकारियों के बच्चे ही नहीं बाकी जमालपुर के आसपास के बच्चे भी यहां पढ़ सकेंगे । 2026 से यहां नामांकन शुरू होगी । साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को ले कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर बन पाकिस्तान के एक से एक हथियार को नेस्तनाबूत आकर दिया ये है आत्म निर्भर भारत की पहचान । भारत अब हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेल मंत्री के साथ भारत सरकार के मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिंहा,जमालपुर के स्थानीय विधायक अजय कुमार सिंह, तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार, भाजपा कोटे से विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता सहित रेल के बड़े अधिकारी साथ मौजूद थे ।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जमालपुर में रेलवे की 147 एकड़ जमीन है इसका सही इस्तमाल अकसी हो जमालपुरका विकास कैसे हो ये सब की जिम्मेवारी रेल मंत्री जी समझते है और हम सबको पूरा विश्वास है कि इन सबको अच्छी ढंग से वे देखेंगे। साथ ही बताया कि 2005 बाद से बिहार में नीतीश के शासन काल में विकास हो रहा है। में जिस विभाग का मंत्री हु उसमें जहां मछली उत्पादन ने देश दूसरे स्थान पर है तो दूध उत्पादन में पहले स्थान पर है । उपमुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास की काफी संभावना है । प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय की पुनः स्थापना की अब विक्रमशिला यूनिवर्सिटी का पुनः स्थापना करने की आवश्यकता है । तो उपमुख्य मंत्री विजय सिन्हा से कहा कि पहले मुगलसराय ट्रेन , जनता ट्रेन जो अब बंद हो गया है वहां से सफर की शुरुआत कर हम अब वंदे भारत तक आ गया है । पहले नकारात्मक लोग पटरी के फिश प्लेट खोल यात्रियों की जान संकट में डाल देते थे। पर अब ट्रेन में काफी सुरक्षित हो गई है ।

वहीं जमालपुर से कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने का पहले को जमालपुर रेल कारखाना का स्वरूप था यहां 22 हजार रेल कर्मी कार्य करते थे । आज पांच हजार बचे है । बिहार के सभी रेल कारखाने में बाहर से कल पुर्जे आते है। अगर वे सभी बिहार में ही बने तो बिहार का विकास होगा ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article