भागलपुर में प्रेरणादायक आयोजन, जन्मदिन बना जीवनदान का माध्यम

जन्मदिन की खुशी को सेवा में बदला, रक्तदान से दिया जीवन का अनमोल उपहार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मानव सेवा का संदेश देते हुए भागलपुर में जन्मदिन को एक नई और प्रेरणादायक दिशा देने की पहल सामने आई है। शहर के दीपनगर इलाके में एक अनोखा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां खुशी के मौके को समाजसेवा से जोड़ा गया। दीपनगर स्थित समाजसेवी कमल जायसवाल के आवास पर “रक्तदान महादान – जन्मोत्सव स्पेशल” के तहत इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेलवे कर्मचारी पंकज रजक की पुत्री शान्वीश्री के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसे सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया।


शिविर का संचालन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भागलपुर के चिकित्सकों की देखरेख में किया गया, वहीं V Care Foundation ने भी इसमें सक्रिय सहयोग निभाया। इस दौरान 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस आयोजन की खास बात यह रही कि भीखनपुर निवासी सफीर उद्दीन खान, जो वर्तमान में सऊदी अरब में कार्यरत हैं और इन दिनों भागलपुर आए हुए हैं, उन्होंने शिविर की जानकारी मिलते ही पहुंचकर रक्तदान किया।


आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं।” उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम में समाजसेवी कमल जायसवाल, सुमन सिंह सहित कई गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में रक्तदान को जीवनदान बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ऐसे प्रयास न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद भी बनते हैं।
भागलपुर (रिपोर्ट – श्यामानंद सिंह)

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article