जदयू की बूथ कमिटी बैठकें जारी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने वर्चुअल की निगरानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर : बंदरा प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) बिहार प्रदेश बूथ कमिटी सदस्यों की बैठक रतवारा पंचायत और रामपुरदायल पंचायत में किया गया. 21 जून से लेकर 25 जून तक चलने वाला बूथ कमिटी की आज चौथे दिन की बैठक आज भी बिहार के कई जिलों में किया गया . बैठक की निगरानी बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया, बूथ कमिटी सदस्यों के साथ बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तृत चर्चा किया साथ हीं कुशवाहा ने कहा की आज चौथे दिन की इस बैठक में आप सभी को भी 2025 फिर से नितीश सरकार का संकल्प लेना है और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा किये गए कार्यों को लेकर घर-घर जाना है, 2005 के बाद बिहार ने जो विकास की रफ़्तार को पकड़ा है उसे आगे बनाये रखने के लिए बूथ की नीति 2025 में हमारी नीति का आधार बनेगा.

बूथ कमिटी सदस्यों को संबोधित करते हुए गायघाट विधानसभा के जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा की हमारा गायघाट जदयू बूथ कमेटी पूरे प्रदेश में सबसे अधिक शशक्त है हमलोग 365 दिन काम करने वाले लोग है , 2020 विधानसभा चुनाव के बाद हमने गायघाट विधानसभा के सभी 333 बूथ पर 10 ऐसे बूथ कमिटी सस्यों का गठन किया है जो मतदान के अंतिम छण तक बूथ से हिलने वाले नही हैं, चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ हो हमें विश्वास है की वो हिलेंगे नही क्योंकि 2020 में कुछ अफवाहों से हमारे अपने हीं लोग भ्रमित हो गए थे, किसी बहरूपिये ने यह अफवाह उड़वाया था की लड़ाई सिर्फ राजद और लोजपा में है और जदयू तीसरे नंबर पर है जिसके चलते कुछ हमारे लोग भ्रमित हो गए थे और बोगस वोट चला गया और हम मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे , लेकिन साथियों आपने जो बीते 5 सालों में एक संगठन के रूप में काम किया है यह उसी का नतीजा है की आज जदयू गायघाट के हर बूथ पर सशक्त रूप से खड़ा है, उन्होंने आगे कहा की गायघाट की विकास पिछले पांच साल में यहाँ के विधायक ने अवरुद्ध कर दिया है और इसलिए 2025 में फिर से नीतीश के संकल्प के साथ हमलोग हर बूथ को मजबूती से जितने का काम करेंगें । हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को समूचे प्रदेश सहित देश भर में विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने प्रदेश की जनता के भलाई और बिहार के बेहतरी के मार्ग में रोड़ा आने वाले किसी भी बात से कभी समझौता नही किया वो काम करने वाले और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं जिसके दामन को आजतक किसी भ्रष्टाचार का दाग नही लग पाया है, और इसलिए हमसभी को गायघाट की जनता के बीच और खासकर अपने-अपने बूथ के मतदाताओं के बीच नीतीश सरकार के उपलब्धियों को लेकर जाना है और 2025 फिर से नीतीश के संकल्प को मजबूती से पूरा करना है ।
प्रथम बैठक बन्दरा प्रखंड रतवारा पंचायत में बैठक की अध्यक्षता चंद्र सुमन पटेल ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया। बैठक में जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, जदयू नेता प्रभात किरण, विधान सभा प्रभारी जीतन पटेल, जिला महासचिव राम नरेश साह , मिडिया प्रभारी धनंजय भारती, विनय सहनी, सुरेश राम, लक्ष्मण राम, जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवी, संजू देवी, मो अयूब अंसारी, कृष्णदेव पंडित, जितेंद्र कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बन्दरा प्रखंड रामपुर दयाल पंचायत में बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अक्लू सहनी ने की। संचालन फिर से प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया। बैठक में जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, जदयू नेता प्रभात किरण, विधान सभा प्रभारी जीतन पटेल, मीडिया प्रभारी धनंजय भारती, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, अजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह, शत्रुघ्न साह, शंकर दयाल सिंह, भोला साह, कामेश्वर भगत,शोभित साह, मुकेश कुमार पासवान, राम लक्षण महतो, बबीता कुमारी, मीना सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article