बिहार में गेहूं और मसूर अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश, सचिव ने की समीक्षा बैठक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 7 मई 2026। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने “रबी विपणन मौसम 2026-27” के तहत गेहूं एवं मसूर अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को विभागीय सचिव श्री अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में “खरीफ विपणन मौसम 2025-26” के अंतर्गत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति योजना के तहत गेहूं खरीद एवं प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मसूर अधिप्राप्ति की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने सीएमआर चावल प्राप्ति कार्य में तेजी लाने, गेहूं अधिप्राप्ति को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने तथा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मसूर अधिप्राप्ति कार्य को भी लक्ष्य के अनुरूप गति देने पर जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि गेहूं अधिप्राप्ति कार्य के लिए योग्य सभी पैक्सों और व्यापार मंडलों को सक्रिय किया जाए तथा प्रत्येक सक्रिय समिति के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इसके अलावा जिलों में लगातार समीक्षा कर अधिप्राप्ति कार्य को गति देने की बात कही गई।

सचिव ने अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने, जिलास्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने और अधिप्राप्ति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक श्री सुनील कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव श्री विभूति रंजन चौधरी समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय खाद्य निगम (FCI), नेफेड, एनसीसीएफ तथा सभी जिलों के जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article