गया इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का आगमन, छात्रों के नवाचारों ने जीता दिल

विदेशी फिल्म निर्माता और फोटोग्राफरों ने तकनीकी मॉडलों का किया अवलोकन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया अभियंत्रण महाविद्यालय में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माता एवं फोटोग्राफर वॉल्टर मेरेगली और डैनियल पैरिटी ने संस्थान का भ्रमण किया। दोनों अतिथियों ने महाविद्यालय में छात्रों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडल, शोध आधारित परियोजनाओं और नवाचारों का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


भ्रमण के दौरान अतिथियों ने छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय इंजीनियरों ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के युवाओं की क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों में वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने की अद्भुत क्षमता है।
उन्होंने बताया कि गया अभियंत्रण महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्रों के नवाचारों के बारे में सुनकर वे यहां पहुंचे हैं। संस्थान में प्रदर्शित तकनीकी परियोजनाओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने भविष्य में अपनी पूरी टीम के साथ पुनः महाविद्यालय आने की इच्छा भी व्यक्त की।


इस अवसर पर बाल ज्योति खादी ग्रामोद्योग के इंजीनियर चन्दन, फैशन डिज़ाइनर रूपक कुमार, ओम साईं के इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार तथा दीपक कुमार भी मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजन सरकार ने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों का संस्थान आगमन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे अवसर छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और नवाचार प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। कार्यक्रम में डीन डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. मृणाल रंजन, प्रो. रंजित कुमार चौधरी, डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह, डॉ. शिप्रा सागर, प्रो. राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


इन नवाचारों को मिला सम्मान
बुद्धा हॉस्टल के लिए अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल
सिविल इंजीनियरिंग (CE) शाखा के द्वितीय सेमेस्टर, ग्रुप-II के छात्रों ने “बुद्धा हॉस्टल में उचित अपशिष्ट प्रबंधन एवं पृथक्करण” विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया। इस परियोजना में अनिकेत कुमार, नवीन कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं धीरज कुमार शामिल थे। मॉडल का उद्देश्य हॉस्टल परिसर में कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करना था।


एल्गी आधारित एयर प्यूरीफायर बना आकर्षण का केंद्र
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) शाखा के द्वितीय सेमेस्टर, ग्रुप-IV के छात्रों ने “एल्गी बेस्ड एयर प्यूरीफायर” का अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया। इस परियोजना में विवेक भास्कर, पुष्पेन्द्र कुमार, मो. शीश, मो. कैफ, राज कुमार एवं शुभम कुमार शामिल थे। पर्यावरण संरक्षण और वायु शुद्धिकरण पर आधारित इस मॉडल को अतिथियों ने विशेष रूप से सराहा।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article