जलेबी विक्रेता युवक ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र की घटना निजी लॉज में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है वह बीते कुछ समय से भागलपुर में जलेबी का ठेला लगाकर कमाई करता था जब घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

युवती से थी नजदीकी, आत्महत्या से पहले हुई थी मुलाकात-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले एक युवती मृतक से मिलने लॉज में आई थी लॉज मालिक ने बताया कि यह युवती बीते तीन दिनों में चार बार युवक से मिलने आ चुकी थी युवती शाहकुंड क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है, हालांकि अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिले हैं लॉज मालिक का भी कहना है कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे.

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच, पहचान की प्रक्रिया जारी-ललमटिया थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है मृतक की पूर्ण पहचान की जा रही है और युवती से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article