जमीनी विवाद में भाई और भतीजे ने की बहन कि गला रेत हत्या मचा बवाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मुंगेर मे हत्या के बाद गला के साथ हाथ के नस को काटते हुए सीने पे गेहूं का बोरा रख शव को बरामदे पे फेंका । पूर्व में भी महिला के बेटे की हो चुकी है हत्या। मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी ।

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव बिंद टोला का है । जहां अहले सुबह 65 वर्षीय वृद्ध महिला जोगो देवी पति कमलेसरि बिंद की लाश उसी के घर के बरामदे में पड़ा मिला । महिला के सीने पे गेहूं का बोरा रखा हुआ था और उसका गला रेता हुआ और हाथ का नस काट हत्या किया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हत्या के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है ।हत्या के बाद यह मामला पूरे थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई । सूचना पे मौके पर पुलिस और एसडीपीओ तारापुर मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गई है । वहीं मृतक के पोता सूरज कुमार ने बताया कि हम सभी घर में सोए हुए थे और उसकी दादी अपनी नतनी के साथ दूसरे रूम में सोई थी।

तड़के सुबह जब उसकी मृतका के नतनी ने नाना को उठा बताया कि नानी नहीं है। जिसके बाद जब उसे खोजा गया तो मृतका का शव बरामदे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसके सीने पर गेहूं का दो बोरा रखा गया था । साथ ही बताया कि मृतका का भाई गिरो बिंद से 5 डिसमिल जमीन का झगड़ा काफी दिनों से चला आ रहा है । और उसके पिता की भी हत्या पूर्व में कर दी गई थी ।

और गिरो बिंद और उसका बेटा सुनील बिंद ने ही उसकी दादी की निर्मम हत्या कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है । वृद्ध महिला की हत्या गला रेत और हाथ का नस काट हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है ।

आरोपी भाई और भतीजा घर छोड़ फरार हो गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दो महिला को असरगंज थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article