पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जीवेश मिश्रा का बयान, बोले-राष्ट्रवाद और विकास की जीत

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना,04 मई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है।

जीवेश मिश्रा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज साकार होता प्रतीत हो रहा है। जिस पश्चिम बंगाल की धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी राज्य की जागरूक जनता ने भाजपा को प्रचंड समर्थन देकर नया इतिहास रचा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं, नागरिकों और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और विश्वास ने इस विजय को संभव बनाया है।

पूर्व मंत्री ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रभावी चुनावी रणनीति को दिया।

उन्होंने कहा कि यह विजय पश्चिम बंगाल में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है, जहां विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई धारा प्रवाहित होगी। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पश्चिम बंगाल की जनता को इस जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article