पूर्ववर्ती छात्र युवा समागम पहुंचे पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव से मिलने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिया निमंत्रण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- 5 जून 1974 को भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक छात्र आंदोलन संपूर्ण क्रांति आवाहन का 50 वर्ष पूरा होने जा रहा है।

इसी के उपलक्ष में छात्र युवा समागम का एक मिशन हमारा अभियान हर घर भारतीय संविधान के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है साथ ही आपको बता दे की 5 जून 2025 को राजधानी पटना के विद्यापति भवन में बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।

आपको बता दे की पटना के विद्यापति भवन में यह कार्यक्रम 2:00 बजे से आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर समारोह की तैयारी पूरी की जा रही है इस मौके पर आज छात्र युवाओ ने संगठन के द्वारा पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव से समागम परिवार के संस्थापक अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी एवं शिष्ट मंडल ने भारतीय संविधान भेंट कर इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनको आमंत्रित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही आपको बता दे कि जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक छात्र आंदोलन को लेकर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जेपी आंदोलन आज भी हमें याद है बिहार में एक क्रांति के रूप में उभर कर सामने आया था इस मौके पर हमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाना सौभाग्य की बात है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article