अयोध्या राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का हुआ निधन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी और मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। उन्होंने आज गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। कामेश्वर चौपाल बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।

बिहार बीजेपी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया और वे मां भारती के सच्चे सपूत थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कामेश्वर चौपाल का जन्म 24 अप्रैल 1956 को बिहार के सहरसा जिले के वर्तमान सुपौल जिले के कमरैल गांव में हुआ था। वे एक प्रमुख समाजसेवी और नेता थे जिन्होंने अपने जीवन को सामाजिक और धार्मिक कार्यों में समर्पित किया। कामेश्वर चौपाल ने वनवासी कल्याण केन्द्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों के साथ मिलकर समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से की। उसी वर्ष, वे रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। इसके बाद, उन्होंने 1995 और 2000 में बखरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, हालांकि वह चुनावी मैदान में विजयी नहीं हो सके।7 मई, 2002 को कामेश्वर चौपाल ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की और 2014 तक विधान परिषद के सदस्य रहे। उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण को लेकर उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article