बिहार- प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी बेहद खास, अनदेखे पर्यटन स्थल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जब भी बिहार का जिक्र होता है, तो आमतौर पर राजनीति, गरीबी या बाढ़ जैसी चुनौतियों की बात सामने आती है। लेकिन हकीकत यह है कि बिहार केवल समस्याओं का प्रदेश नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी बेहद खास है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अब तक ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाए हैं, लेकिन अपनी खूबसूरती से हर किसी को मोह लेते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे अनदेखे पर्यटन स्थलों के बारे में—

डूंगेश्वरी हिल्स
महात्मा बुद्ध से जुड़ी इस पहाड़ी का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि बोधगया जाने से पहले उन्होंने यहां साधना की थी। ट्रैकिंग और नेचर लवर लोगों के लिए यह जगह बेहद खास है। यहां की हरियाली और शांत वातावरण आगंतुकों को सुकून का अनुभव कराता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जेठियन वैली
पटना से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित जेठियन वैली भी महात्मा बुद्ध से जुड़ी हुई है। यह जगह भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और प्राकृतिक वातावरण प्रदान करती है। बिहार की छुपी हुई खूबसूरत जगहों में इसका नाम लिया जाता है।

रोहतासगढ़ किला
रोहतास जिले की हरियाली भरी पहाड़ियों पर बसा यह किला ऐतिहासिक महत्व रखता है। माना जाता है कि इसका निर्माण राजा मानसिंह ने करवाया था। कैमूर की वादियों में स्थित यह किला अपनी भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
चंपारण का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार की पहचान है। यहां बाघ, हाथी, भालू, लकड़बग्घा और कई दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं। घने जंगल और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। एडवेंचर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह बेहतरीन डेस्टिनेशन है।


- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article