जानें आज 5 मार्च 2025 का अपना राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- ग्रहों की स्थिति – गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि – धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लिक्विंड फंड में बढ़ोतरी होगी। वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शत्रु भी मित्रवत कोशिश करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि – स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ दे सकता है। एक शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शादी-ब्याह तय हो सकता है। नवप्रेम काआगमन हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि – विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। कवियों के लिए अच्छा समय। लेखाकारों के लिए, जो भी लिखने का काम करते हैं, उनके लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योगबनेंगे। घर में कोई शुभ संस्कार हो सकता है। मां से समीपता होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – स्वास्थ्य में सुधार। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article