भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU का बड़ा एक्शन, आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर के छह ठिकानों पर छापेमारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में लघु सिंचाई प्रमंडल, रोहतास के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ EOU ने शिकंजा कसते हुए उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

EOU की अलग-अलग टीमों ने पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर और बांका में स्थित उनके आवास, कार्यालय और अन्य परिसरों की तलाशी ली। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में अभियंता के पास ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 1.19 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति होने के संकेत मिले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि अरविंद कुमार चौधरी की अर्जित संपत्ति उनकी वैध आय की तुलना में लगभग 85 प्रतिशत अधिक पाई गई है। इसी आधार पर EOU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
29 जुलाई को दर्ज हुआ था मामला
आर्थिक अपराध इकाई ने 29 जुलाई को EOU थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद निगरानी की विशेष अदालत से तलाशी वारंट लिया गया। अदालत की अनुमति मिलने के बाद गुरुवार सुबह DSP स्तर के अधिकारियों की निगरानी में कई टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की।
छह ठिकानों पर EOU की कार्रवाई
EOU की टीमें इन स्थानों पर जांच कर रही हैं—पटना के दानापुर स्थित आदमपुर के वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट का फ्लैट, पटना स्थित एक अन्य ठिकाना,मुजफ्फरपुर के महामाया स्थान स्थित ससुराल,रोहतास स्थित कार्यपालक अभियंता का कार्यालय,डेहरी-ऑन-सोन स्थित सरकारी आवास,बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव स्थित पैतृक आवास
संपत्ति और बैंक रिकॉर्ड की हो रही जांच
छापेमारी के दौरान EOU की टीमें संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का विवरण, निवेश संबंधी कागजात, नकदी, आभूषण और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी पूरी होने के बाद जब्त दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की गहन जांच की जाएगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल EOU की कार्रवाई सभी छह ठिकानों पर जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article