गया जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मिला 45 जीवित कछुआ,

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क : गया जंक्शन पर आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दून एक्सप्रेस से 45 जीवित कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को लावारिस हालत में ट्रेन के स्लीपर कोच के बाथरूम के बाहर रखा गया था।

दरअसल, गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ऋषिकेश से हावड़ा जा रही 13010 डाउन दून एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया।

इसी दौरान स्लीपर कोच S-08 के बाथरूम के बाहर लावारिस हालत में रखे दो झोले और एक पिट्ठू बैग दिखाई दिया। जांच करने पर बैग और झोलों के अंदर कुल 45 जीवित कछुए बरामद हुए।
बरामद कछुओं को आरपीएफ ने अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित थाना लाया गया, वही सभी 45 कछुओं को वन विभाग,

गया के अधिकृत वनरक्षी वशिष्ठ कुमार को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ के अनुसार कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव है। मामले में वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही तस्करो की पहचान की जा रही है.

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;–

Share This Article