BPSC परीक्षाओं में बदलाव: धांधली रोकने के लिए अब दो चरणों में होगी परीक्षा, TRE-4 में अब पीटी और मेंस भी

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थियों की मार्कशीट का सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी उम्मीदवारों पर रोक लगाई जा सके।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 मई। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी परीक्षाओं के स्वरूप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। प्रस्ताव के अनुसार, अब टीआरई 4, एईडीओ समेत सभी प्रमुख परीक्षाएं दो चरणों-प्री और मेंस-में आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर अंतिम चरण में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थियों की मार्कशीट का सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी उम्मीदवारों पर रोक लगाई जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, बीपीएससी ने इस संबंध में प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हाल के वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा केंद्रों पर नकल और कॉपियों में हेराफेरी जैसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग यह बदलाव करने जा रहा है। नई प्रणाली के तहत पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मेंस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। विशेष रूप से मेंस परीक्षा का आयोजन पटना में किया जाएगा, जहां कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article