NEWS PR डेस्क: सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने महिला हेल्पलाइन की केंद्राधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
रिश्वत लेते ही निगरानी टीम ने दबोचा
जानकारी के अनुसार, महिला हेल्पलाइन की केंद्राधीक्षक पर एक मामले में काम कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच की और आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
तय रणनीति के तहत निगरानी की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही केंद्राधीक्षक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित महिला अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से लगातार लोगों से अपील की जाती रही है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत निगरानी विभाग से करें।
रिश्वतखोरी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रह है।
डेस्क:-NEWS PR