भोजपुर में अवैध शराब की बड़ी कार्रवाई: महिंद्रा XUV 500 से लाखों की शराब जब्त

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मद्य निषेध विभाग के माध्यम से अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

महिंद्रा XUV 500 से भारी मात्रा में शराब बरामद
सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि एक महिंद्रा XUV 500 कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब उत्तर प्रदेश से दानापुर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

25 सितंबर 2025 की सुबह बक्सर-पटना फोरलेन, कायमनगर ओवरब्रिज के पास कार की जांच के दौरान वाहन को रोका गया। जाँच में कार में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। कार पर निबंधन संख्या नहीं थी।

गिरफ्तार चालक और जब्त शराब
वाहन चालक अश्वनी कुमार झा, पे०-अरुण कुमार झा, स/अ-शरद नगर, महबूब खान टोला, थाना-खजांची, पूर्णिया को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के हवाले किया गया।

जप्त शराब में शामिल है:

  • 8 PM Special Whisky 180 ml: 1680 पीस
  • After Dark Blue Rare Grain Whisky 180 ml: 240 पीस
    कुल 1920 पीस, यानी 345.6 लीटर

मूल्य और टीम
जप्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये आंका गया है। छापेमारी में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा और सोनाली कुमारी, साथ ही मद्य निषेध सिपाही, SAP और होमगार्ड जवान शामिल थे।

अवैंध शराब के खिलाफ अभियान जारी
भोजपुर प्रशासन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव और दशहरा पर्व को देखते हुए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article